लखनऊ 01 जुलाई 2022:- मुख्य विकास अधिकारी सुश्री रिया केजरीवाल की अध्यक्षता में आज विकास भवन स्थित सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किए जाने के संबंध में बैठक संपन्न हुई।
मुख्य विकास अधिकारी सुश्री रिया केजरीवाल ने बैठक में उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों से कहा की 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 के मध्य हर घर तिरंगा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिकों के मन में राष्ट्रप्रेम की भावना उत्पन्न करना है ,इसके लिए प्रत्येक सरकारी अधिकारी/कर्मचारी शिक्षक गण औद्योगिक क्षेत्र के उपक्रमों स्वयं सहायता समूह की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा की वाणिज्य एवं व्यावसायिक समूह एवं संगठनों को तिरंगा झंडा बनाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम प्रधानों को शत प्रतिशत घरों, दुकानों, कार्यालयो आदि पर झंडा लगाने हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने नगर निगम को निर्देश दिए की भवन के साइज के अनुसार नगर निगम के पोल्स/शहर के विभिन्न चौक, चौराहों, पार्कों/अमृत सरोवर बन रहे आदि स्थानों पर एलईडी झंडा/तिरंगा लगाया जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए की सभी घरों में झंडा लगाए जाने की पूरी तैयारी तत्परता से की जाए ताकि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य हो सके।
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रतिनिधि,जिला विकास अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, उपनिदेशक सूचना, पर्यटन अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, कार्यक्रम अधिकारी, जिला युवा कल्याण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।