प्रधानमंत्री शिंजो आबे

शिंजो आबे को गोली मारी गई है। बताया जा रहा है कि ये हमला उस वक्त हुआ जब आबे भाषण दे रहे थे। इस हमले में आबे बुरी तरह घायल हो गए हैं। आबे की हालत अभी गंभीर है। स्थानीय मीडिया ने पूर्व पीएम पर हमले की पुष्टि की है।

NHK वर्ल्ड न्यूज ने बताया कि पश्चिमी जापान के नारा शहर में एक भाषण के दौरान आबे पर हमला हुआ है। गोलीबारी में वो घायल हो गए हैं। गोली लगने के बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा है। उनकी स्थिति बहुत गंभीर है। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि घटनास्थल पर गोली की आवाज सुनी गई है। मोके पर मौजूद एनएचके के रिपोर्टर ने बताया है कि उसने गोली चलने की आवाज सुनी। गोली लगने के बाद आबे को खून से लथपथ देखा।

इस हमले के बाद शिंजो आबे को फौरन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने हमला करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। आबे पर हमला क्यों हुआ इसका पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Translate »