
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशो के अनुपालन में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू किए जाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त श्री इन्द्रजीत सिंह के आदेशानुसार नगर निगम लखनऊ द्वारा समस्त जोन क्षेत्रो में वृहद अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में आज जोनवार निम्नवत् कार्यवाही की गयी :-
जोन-2:क्षेत्रान्तर्गत मोतीलाल नेहरू चन्द्रभानु गुप्त नगर एवं राजेन्द्र नगर में क्षेत्रीय व्यापार मण्डल एवं दुकानदारों के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसकें सम्बन्ध में लगायें गयें प्रतिबन्ध कों प्रभावी तरीके से लागू करायें जानें के उद्देश्य से जन जागरूक अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान 1.5 किग्रा प्लास्टिक जब्त की गई एवं रू0 600 का चालान किया गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-2 के नेतृत्व में श्री अरुण कुमार चौधरी, कर अधीक्षक श्री चन्द्र शेखर यादव एवं 296 टीम की उपस्थिति में चलाया गया।
ज़ोन-07 क्षेत्रान्तर्गत समस्त वार्डो में अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 1.4 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गयी तथा मौके पर रू० – 5000 का जुर्माना वसूल किया गया एवं भविष्य में पॉलीथिन प्रयोग न करने व गंदगी कचरा न फैलाने के सम्बन्ध में सचेत भी किया गया। उक्त कार्यवाही अधोहस्ताक्षरी के नेतृत्व में कर अधीक्षक श्री राजू कुमार ‘श्री राजू कुमार’ राजस्व निरीक्षक श्री राहुल यादव, श्री धनंजय कुमार विश्वकर्मा, श्री प्रभाकर दयाल, श्री उदय त्रिपाठी व श्री शिवेन्द्र मिश्रा जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री रूपेन्द्र भाष्कर, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री देवेन्द्र कुमार वर्मा व श्रीमती विजेता द्विवेदी, नगर निगम, जोन-7 296 टीम एवं अन्य स्टॉफ की उपस्थिति में सम्पादित की गयी।
जोन-8: क्षेत्र में अलग-अलग वार्ड हिन्दनगर के बारा बिरवा मार्केट में, विद्यावती द्वितीय के खजाना मार्केट में, व खरिका प्रथम के तेलीबाग मार्केट में प्रवर्तन दल के साथ सिंगल यूज प्लास्टिक के एकत्रीकरण, पुनर्चक्रण तथा उसके सम्बन्ध में लगाये गये प्रतिबन्ध को प्रभावी तरीके से लागू कराये जाने के उद्देश्य से जन जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 2 कि०ग्रा० प्लास्टिक जब्त की गयी एवं रू0 11,800 / शमन शल्क तसा गया। उक्त अभियान जोनल अधिकारी जोन-08 श्रीमती प्रज्ञा सिंह, प्रभारी जोनल सेनेटरी अधिकारी श्री राजेश कुमार झा, अधीक्षक कर अधीक्षक श्री आर एस कुशवाहा समस्त मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक समस्त राजस्व निरीक्षक एवं 296 की टीम उपस्थित में चलाया गया।
नगर निगम के अंतर्गत समस्त आठ जोनों में चले अभियान के तहत लगभग 4.9 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक/पॉलिथीन जब्त कर 17,400 रुपये का जुर्माना वसूला किया गया।