प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्र्न्तगत विभिन्न परियोजनाओं

लखनऊ: 04 जुलाई 2022(सूचना विभाग), सहायक निदेशक मत्स्य लखनऊ ने बताया कि वर्ष 2022-23 के लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजनान्र्न्तगत विभिन्न परियोजनाओं यथा निजी भूमि पर तालाब निर्माण, मत्स्य बीज रियरिंग यूनिट का निर्माण, सभी प्रकार के आर०ए०एस० कियोस्क, थ्री व्हीलर विद् आइस बाक्स, मोटर साइकिल विद आइस बाक्स इत्यादि हेतु विभागीय पोर्टल दिनांक 01 जुलाई 2022 से 15 जुलाई 2022 तक के लिए खोला गया है। परियोजनाओं का विस्तृत विवरण पोर्टल पर उपलब्ध है। इन्छुक व्यक्ति निर्धारित तिथि के अन्दर विभागीय पोर्टल http://fymis.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते है। सभी परियोजनाओं में अनु०जाति एवं सभी वर्ग की महिलाओं के लिये परियोजना लागत का 60 प्रतिशत तथा अन्य को 40 प्रतिशत अनुदान अनुमन्य है। अधिक जानकारी हेतु मत्स्य पालक विकास अभिकरण लखनऊ पता- एकलव्य मत्स्य प्रशिक्षण केन्द्र निकट कठौता झील विकल्प खण्ड-2 चिनहट, गोमती नगर, लखनऊ से किसी भी कार्य दिवस पर सम्पर्क कर सकते है।

Translate »