स्वतंत्रता सप्ताह "

लखनऊ: यूपी में इस बार मनाया जाएगा “स्वतंत्रता सप्ताह ” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जारी किए विशेष निर्देश। 11 से 17 अगस्त तक चलेंगे ‘स्वतन्त्रता सप्ताह’ के कार्यक्रम।

आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर मनाया जा रहा ‘स्वतंत्रता सप्ताह’ स्वतंत्रता सप्ताह’ में चलेगा ‘हर घर तिरंगा’ विशेष अभियान।

स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखेंगे ग्राम सचिवालयों के नाम।

शहीद स्मारकों पर प्रतिदिन गूंजेगी पुलिस बैंड की धुन।

प्रत्येक विकाज खंड में पीआरडी जवान तिरंगे के साथ निकालेंगे साइकिल रैली।

स्कूलों में तिरंगे के सफर पर आयोजित किये जायेंगे कई कार्यक्रम।

पूरे स्वतंत्रता सप्ताह में रहेगी ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रमों की गौरवशाली धूम।

उन्होंने कहा कि भविष्य में 25 वर्षों के बाद ही ऐसा अवसर आएगा।

इसलिए ऐसा माहौल रहे कि पूरी दुनिया देखे। इस अविस्मरणीय अवसर पर कोई छुट्टी मनाने न जाए।

पर्व महज एक सरकारी कार्यक्रम न रहे, बल्कि हर एक नागरिक का कार्यक्रम बने। पूरे सात दिन तक उत्सव का माहौल हो।

उन्होंने स्वयंसेवी सगठनों से अपील की है कि ऐसे सामाजिक संगठन वर्षों से जनता के बीच में सेवा कार्य कर रहे हैं।

इसलिए लोगों को इससे जोड़ें।

खेल प्रतिस्पर्धा, सांस्कृतिक कार्यक्रम से जुड़े  कहा कि कानपुर के पार्षद श्यामलाल गुप्ता का लिखा विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गान व अन्य देशभक्ति गीतों का सस्वर गान किया जाए।

स्वतंत्रता दिवस पर दीपावली जैसी साफ.-सफाई का विशेष अभियान चलाया जाए। लोगों को आजादी की उपयोगिता और महत्व बताएं।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश मेश्राम व जिलाधिकारी लखनऊ सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Translate »