संविधान दिवस

26 नवम्बर को संविधान दिवस-2022 मनाये जाने की श्रृंखला में संविधान की प्रस्तावना का पठन एवं अन्य विविध कार्यक्रमों का आयोजन

लखनऊ 24 नवंबर 2022 (सूचना विभाग), संविधान दिवस-2022 सम्बन्धित आयोजित बैठक में जिलाधिकारी श्री सूर्य पाल गंगवार द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में संविधान दिवस मनाये जाने के उपलक्ष्य में निबन्ध एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कराएं जाने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि दिये गये निर्देशों के क्रम में संविधान की प्रस्तावना का पठन एवं अन्य विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना था, जिसके क्रम में विद्यालय स्तर पर 18 नवंबर 2022 को प्रतियोगिताओं का आयोजन दो श्रेणियों, प्रथम श्रेणी (राजकीय एवं अशासकीय माध्यमिक विद्यालय) द्वितीय श्रेणी (समस्त वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालय) में किया गया। जिसके उपरान्त ब्लाक स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन 19 नवम्बर 2022 को जनपद के 13 स्थानों/विद्यालयों पर कराया गया। ब्लाक स्तर पर विजयी छात्रों के मध्य जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 22 नवंबर को राजकीय बालिका इण्टर कालेज छोटी जुबिली नबीउल्लाह रोड़ लखनऊ में आयोजित की गई।

       जनपद स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थीयों ने संविधान से संबंधित अनेक विषयक ”आपके विचार से कौन-कौन सा संविधान संशोधन अपेक्षित है”, ”संविधान का लचीलापन संविधान को जीवन्त बनाता है”, ”नारी सशक्तिकरण और भारतीय संविधान”, ”विश्व शान्ती में भारतीय संविधान की भूमिका”, ”भारतीय संविधान के प्राविधानों ने बहुआयामी संस्कृति को संरक्षित करने के साथ ही राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को भी संरक्षित किया है”, ”भारतीय संविधान के निर्माण में महिलाओं की भूमिका” पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, साथ ही भाषण प्रतियोगिता हेतु शीर्षक  ”भारतीय सविधान का समावेशी चरित्र”, ”प्रस्तावना भारतीय संविधान की आत्मा है”, ”अधिकार एवं कर्तव्य सहवर्ती होते है” ”भारतीय संविधान केवल एक लिखित दस्तावेज नहीं है, वरन जन सामान्य की आत्माभिव्यक्ति है”, ”संविधान की क्षेत्रीयता के संरक्षण के साथ-साथ एकात्मक प्रवृत्ति का चुनाव कर प्रतियोगिताएं” सम्पन्न कराई गयी।

मण्डलीय जिला सूचना कार्यालय लखनऊ।

Translate »