कार्यदायी संस्थाओं को परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश- मण्डलायुक्त

50 लाख से अधिक से लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा

परियोजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय कार्यों की मण्डलायुक्त ने समीक्षा की

कार्यदायी संस्थाओं को परियोजनाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश- मण्डलायुक्त

लखनऊ 08 दिसम्बर 2022 (सूचना विभाग), मण्डलायुक्त डा0 रोशन जैकब ने आज 50 लाख से अधिक लागत की परियोजनायें (सड़क को छोड़कर) माह अगस्त 2022 तक पूर्ण होनी थी तथा आगामी 100 दिनों में पूर्णता की तिथि वाली परियोजनाओं के प्रोजेक्ट प्रारम्भ होने से लेकर भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की मण्डल के जनपदों में कराये जा रहे कार्यों की समीक्षा व निमार्णदायी संस्थाओं के कार्यों में आ रही समस्याओं पर बैठक की गयी।
बैठक में मण्डलायुक्त ने जनपद उन्नाव आगामी 100 दिनों में 60 कार्यों में से 08 कार्य पूर्ण किये गये, जनपद रायबरेली में 131 कार्यों में से 68 कार्य पूर्ण किये गये, जनपद लखनऊ में 134 कार्यों में से 32 कार्य पूर्ण किये गये, जनपद खीरी में 52 कार्यों में से 11 कार्य पूर्ण किये गये। जनपद सीतापुर में 66 कार्यों में से 22 कार्य पूर्ण किये गये। इसी प्रकार जनपद हरदोई में 42 कार्यों में से 11 कार्य पूर्ण किये गये। शेष बचे परियोजनाओं के कार्यो को आगामी 100 दिनों में गुणवत्तापूर्ण कराने के निर्देश सम्बन्धित निमार्ण ईकाइयों को दिये। मण्डल के जिलों के कुल 485 परियोजनाओं में से 152 पूर्ण परियोजनायें तथा बचे हुए अपूर्ण होने वाली परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जिन ईकाइयों को धनराशि प्राप्त हो गई है वे समय से निर्माण कार्य पूर्ण करायें तथा जिन निर्माण कार्यों की धनराशि प्राप्त नही हुई है उसकी मांग कर समय से परियोजनाओं को पूर्ण करायें।
मण्डलायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं के कार्य पूर्ण हो चुके है। उनको सम्बन्धित विभाग को तत्काल हस्तान्तरित कर दिया जाये। उन्होंने कहा कि जिन परियोजनाओं के कार्यों में शिथिलता है उन कार्यों में मेनपावर की संख्या की बढ़ोत्तरी कर ली जाये, साथ ही निर्माण कार्य में तेजी लायी जाये। जनपद रायबरेली में जल निगम की कार्यों की स्थिति सही न होने पर मण्डलायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने जल निगम की पृथक से बैठक करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये।

Translate »