
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की एक अत्यन्त परोपकारी योजना है : सतीश शर्मा
( 75 जोड़े बंधे विवाह के बन्धन मे)
बाराबंकी,(संवाददाता सोमनाथ मिश्र): समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत विकास खण्ड परिसर पूरेडलई बाराबंकी मे 22 फरवरी 2025 को वैवाहिक कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। उक्त कार्यक्रम में 73 हिन्दू तथा 02 मुस्लिम, कुल 75 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम सतीश चन्द्र शर्मा, राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद विभाग उ0प्र0 सरकार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत पूरेडलई रत्नेश सिंह , अध्यक्ष नगर पंचायत टिकैतनगर जगदीश प्रसाद गुप्ता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष भाजपा मुलायम सिंह यादव , सम्बन्धित अन्य अध्यक्ष क्षेत्र पंचायत, अध्यक्ष नगर पंचायत सहित सम्बन्धित उप जिलाधिकारी़, सुषमा वर्मा जिला समाज कल्याण अधिकारी, समस्त सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारीगण उपस्थित रहे। इस अवसर पर राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने नवविवाहित युगलों को आशीर्वाद तथा प्रमाण पत्र वितरित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना सरकार की एक अत्यन्त परोपकारी योजना है तथा जनपद में सफल संचालन हेतु समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पूरी मेहनत व लगन से कार्य किया गया है तथा योजना को सफल बनाया गया है।