बाराबंकी,(संवाददाता सोमनाथ मिश्र): दिनांक 19/02/2025 जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के सख्त निर्देशों के उपरांत जिले के अधिकारी जनता दर्शन की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ निस्तारण की कार्यवाही में लगे हुए है। मोबाइल पर बातचीत करके अधिकारी फीडबैक भी ले रहे है, 07 फरवरी 2025 को जनता दर्शन की प्राप्त विभिन्न मामलों की सभी 10 शिकायतों का निस्तारण किया चुका है। जिसमें स्वास्थ्य विभाग, खंड विकास कार्यालय, पूर्ति विभाग, बिजली विभाग सहित तहसील स्तर सम्बंधी शिकायतें थी। इसी क्रम में 10 फरवरी 2025 की दो शिकायतें तहसील नबाबगंज से सम्बंधित थी उनका भी समयान्तर्गत निस्तारण किया जा चुका है। दिनांक 11 फरवरी 2025 को स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड बनाने और जिला दिव्यांग विभाग से सम्बंधित पेंशन मामले की शिकायतों का भी निस्तारण किया जा चुका है।
दिनांक 13 फरवरी 2025 को डीएलसी अयोध्या से सम्बंधित ग्रेच्युटी निर्गत करने के लिये फरियादी ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिये निर्देशित किया। जिसके क्रम में शिकायतकर्ता सुरेश दत्त पांडेय पुत्र सुधाकर पाण्डेय के पक्ष में आदेशित 6 लाख ग्रेच्युटी की धनराशि का भुगतान सम्बंधित अधिकारियों द्वारा उसी दिन शाम को फरियादी (प्रार्थी) के खाते में एकाउंटपेई चेक के माध्यम से करते हुए शिकायत का निस्तारण कर दिया गया, वहीं 13 फरवरी की दो अन्य शिकायतों का भी निस्तारण किया जा चुका है। दिनांक 14 फरवरी को आरएस घाट तहसील से सम्बंधित शिकायत का भी निराकरण किया जा चुका है।

Translate »