भाजपा के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के बिगड़े बोल

लखनऊ: भाजपा सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह द्वारा कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किये जाने के विरोध में अखिल भारतीय छात्र संघ (एनएसयूआई) के पदाधिकारियों ने आज राजधानी हजरतगंज चौराहे पर भाजपा मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के चित्र (पोस्टर) पर काली स्याही पोत कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव आर्यन मिश्रा, सुधांशु राणा, श्रेयस, तनय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Translate »