
सुधीर कुमार अवस्थी के नेतृत्व में गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया
लखनऊ :(संवाददाता निशान्त सिंह): पुलिस आयुक्त लखनऊ व संयुक्त पुलिस आयुक्त लखनऊ द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त पूर्वी शशांक सिंह व अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी पंकज कुमार सिंह व श्रीमान सहायक पुलिस आयुक्त गोमतीनगर विकास कुमार जायसवाल के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक थाना गोमती नगर विस्तार सुधीर कुमार अवस्थी के नेतृत्व में थाना गोमतीनगर, लखनऊ में पंजीकृत मु०अ०सं० 204/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 में नामित अभियुक्तगणों के द्वारा अपराध कारित करके अर्जित की गई चल अचल सम्पत्ति के सम्बन्ध में न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 मुकदमा उपरोक्त में पारित आदेश के क्रम में अभियुक्तगणों के अपराध कारित कर अवैध ढंग से अर्जित की गई चल अचल सम्पत्ति कुल मूल्य 4,15,64,989.47 रूपये की चल-अचल सम्पत्ति को नियमानुसार कुर्क किया गया। विवरण निम्नवत है-
1- न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा वाद संख्या 7/2024 में धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत पारित आदेश के क्रम में अभियुक्त / गैंग लीडर सुरेश कुमार वर्मा पुत्र राम सुभाग वर्मा नि0 2/212 विकासखण्ड गोमतीनगर लखनऊ की अपराध कारित कर अर्जित की गई चल अचल सम्पत्ति वाहन संख्या UP32KF 2703 ट्रैक्टर मूल्य 4,80,000/- रूपये व विभिन्न बैंक खातों में मौजूद धन कुल मूल्य 78,89,162.64 रूपये पारित आदेश क्रम में कुर्क किया गया।
2- न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा वाद संख्या 7/2024 में धारा 14(1) उ०प्र० गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत पारित आदेश के क्रम में अभियुक्ता कमलावती वर्मा पत्नी सुरेश वर्मा नि0 2/212 विकासखण्ड गोमतीनगर, लखनऊ के मकान अचल सम्पत्ति 2/212 विकासखण्ड गोमतीनगर लखनऊ मूल्य 2,75,00,000/- रूपये व बैंक खाते में मौजूद धन 7,206/- रूपये कुल मूल्य 2,75,07.206 रूपये पारित आदेश क्रम में कुर्क किया गया।
3- न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा वाद संख्या 7/2024 में धारा 14(1) उ०प्र० गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत पारित आदेश के क्रम में अभियुक्त धनश्याम वर्मा पुत्र सुरेश कुमार वर्मा नि0 2/212 विकासखण्ड गोमतीनगर लखनऊ की अपराध कारित कर अर्जित की गई चल अचल सम्पत्ति वाहन संख्या UP32KA6843 रायल इनफील्ड बुलेट 1,75,000/- रूपया, बैंक खाते में मौजूद धन 3272.88 रूपये कुल मूल्य 1,78,272.88 रूपये पारित आदेश क्रम में कुर्क किया गया।
4- न्यायालय पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट लखनऊ द्वारा वाद संख्या 7/2024 में धारा 14(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम-1986 के तहत पारित आदेश के क्रम में अभियुक्ता अनीता वर्मा पत्नी नीरज कुशवाहा नि० म०नं0 F-1/4 मोहिनी एजेन्सी हरिहरपुर डिप्टीगंज थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ के द्वारा अपराध कर अर्जित की गई चल-अचल सम्पत्ति वाहन संख्या UP32KL5529 मारूति सिलेरियो मूल्य 4,90,000/- रूपया व बैंक खाते में मौजूद धन 347.95 रूपये पारित आदेश के क्रम में कुर्क किया गया तथा अचल सम्पत्ति मकान नं0 F-1/4 मोहिनी एजेन्सी हरिहरपुर डिप्टीगंज थाना सुशान्त गोल्फ सिटी लखनऊ के सम्बन्ध में कार्यवाही प्रचलित है। कुल मूल्य 59,90,347.95 रूपये पारित आदेश के क्रम में कुर्क किया गया।
अभियुक्ता कमलावती वर्मा उपरोक्त के मकान संख्या 2/212 विकासखण्ड थाना गोमतीनगर लखनऊ पर आज दिनांक 22.11.2024 को नियमानुसार डुगडुगी पिटवाकर व लाउण्ड स्पीकर के माध्यम से प्रचार प्रसार कर मकान को ताला बन्द कर कब्जा पुलिस में सील सर्व मुहर किया गया।