
लखनऊ व्यापार मंडल ने पुलिस गश्त बढ़ाने की और महिला सुरक्षा को लेकर: डीसीपी सेंट्रल ने व्यापारी समाज को दिया भरोसा
व्यापारी समाज के लोग मौजूद रहे।
व्यापारी समाज की मांगें
लखनऊ : निशांत सिंह (संवाददाता):
लखनऊ व्यापार मंडल ने जिन मुद्दों पर चर्चा की उनमें सुरक्षा से जुड़े मामले शामिल रहे।
- व्यापारियों ने सुरक्षा को लेकर बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की।
- अमीनाबाद और नाका क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण की समस्या को गंभीरता से उठाया गया।
- व्यापारियों ने सुझाव दिया कि दिल्ली की तर्ज पर पटरी दुकानदारों को विशेष समय में दुकान लगाने की अनुमति दी जाए। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी और लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारी
व्यापार मंडल ने दिए सुझाव
- अमीनाबाद क्षेत्र में सुबह 6 से 10 बजे और रात 9 से 12 बजे तक पटरी दुकानदारों को अनुमति दी जाए।
- पुलिस की गश्त में वृद्धि की जाए, विशेषकर त्यौहारों के दौरान।
- पुलिस बूथ स्थापित किए जाएं ताकि पुलिस बैंक के
अनुमति दी जाए। डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी और लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारी
व्यापार मंडल ने दिए सुझाव
- अमीनाबाद क्षेत्र में सुबह 6 से 10 बजे और रात 9 से 12 बजे तक पटरी दुकानदारों को अनुमति दी जाए।
- पुलिस की गश्त में वृद्धि की जाए, विशेषकर त्यौहारों के दौरान।
- पुलिस बूथ स्थापित किए जाएं ताकि पुलिस बैंक के समय पर तैनात रह सके।
लखनऊ व्यापार मंडल के वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा इस मौके पर पुलिस अधिकारियों से हर माह बैठकें आयोजित करने की मांग की। इससे व्यापारी अपनी समस्याओं को मिलकर बता सकेंगे और उनका समाधान समय पर हो सकेगा।
इस दौरान अनिल बजाज ने अमीनाबाद में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस गश्त की आवश्यकता पर बल दिया। युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता ने शहर में बढ़ते जाम की समस्या को उठाया और उपायों पर चर्चा की।
डीसीपी ने दिया भरोसा
डीसीपी रवीना त्यागी ने सभी व्यापारियों को धन्यवाद दिया और कहा कि उनकी समस्याओं को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। उनकी शिकायतों का समाधान जल्दी किया जाएगा।
अमरनाथ मिश्र ने सभी उपस्थित व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक में कई प्रमुख व्यापारियों राजेंद्र कुमार अग्रवाल, पवन मनोचा, जितेंद्र सिंह, मनीष गुप्ता, और महिला विंग की अध्यक्ष निहारिका सिंह शामिल रहीं।