सोमनाथ मिश्र(संवाददाता)
बाराबंकी: शिवसेना उद्धव बाला साहब ठाकरे के जिला प्रमुख मनोज मिश्र विद्रोही को पार्टी प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने पार्टी के प्रति उनके योगदान व संघर्षों को देखते उनके कद में इजाफा करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश महासचिव के साथ साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व प्रदान किया है। मनोज विद्रोही की नियुक्ति पर पार्टी के जिला वरिष्ठ उप प्रमुख कमलेश सिंह चौहान, जिल उप प्रमुख दीपू वाल्मिकी उर्फ पंडित जी, अजय गुप्ता, जिला महासचिव पवन रावत,जिला प्रवक्ता कौशल शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी एस एन मिश्र, युवा सेना जिला प्रमुख मनोज सिंह मिंटू,व्यापार में जिला प्रमुख सुशील जायसवाल उर्फ बबलू,विद्यार्थी सेना जिला प्रमुख दिव्य प्रकाश पाठक, भवानी सेना जिला प्रमुख मीरा श्रीवास्तव,जिला सचिव हेमेंद्र प्रताप सोनी, जिला प्रचारक राधेश्याम सैनी, जिला सचिव प्रवीन वर्मा,कुर्सी विधान सभा प्रमुख कमलेश राजपूत,तहसील प्रभारी राम सनेही घाट फूल चंद्र वर्मा,तहसील प्रमुख परशुराम वर्मा त्यागी आदि पदाधिकारियों ने हर्ष प्रकट करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार जताया है।

Translate »