
ओवरसीज बैंक चिनहट ब्रांच में चोरी के बाद24 घंटे के भीतर किया खुलासा
संवाददाता निशान्त सिंह
लखनऊ में इंडियन ओवरसीज बैंक के 42 लॉकर तोड़ने वाले बदमाश और पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस ने एक आरोपी को पैर में गोली मार गिरफ्तार किया। उसके दो साथियों को भी पकड़ा गया है। दूसरी कार में सवार 4 बदमाश फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपियों से चोरी की नगदी, ज्वेलरी, एक देसी कट्टा, कारतूस, एक कार और लॉकर काटने वाला कटर बरामद हुआ है। दूसरी कार से भागे 4 बदमाशों को पुलिस की टीमें तलाश कर रही हैं। बैंक चोरी में शामिल सभी 7 आरोपी बिहार के रहने वाले हैं।
कार रुकवाई तो पुलिस पर करने लगे फायरिंग पुलिस ने बताया- सोमवार सुबह मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि बैंक के लॉकर काटने वाले बदमाश चिनहट इलाके में हैं। कार से अयोध्या की तरफ जा रहे हैं। इस पर क्राइम टीम पूर्वी और चिनहट पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इस दौरान 2 कार में 7 संदिग्ध युवक नजर आए। कार रुकवाई तो वे पुलिस पर फायरिंग करने लगे।
तीनों गाड़ी से उतरकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई
में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल भिजवाया। उसके दो साथियों को हिरासत में लेकर चोरी किए गए माल के बारे में पूछताछ की।
सोमवार सुबह चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई गांव में मुठभेड़ के बाद मौके पर जांच करती पुलिस टीम।
24 घंटे में घटना का खुलासा
पुलिस अधिकारी ने बताया कि लखनऊ में ओवरसीज बैंक के चिनहट ब्रांच में चोरी के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। 24 घंटे के भीतर इसका खुलासा किया है। कुल 7 लोगों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था।
इनमें से 3 गिरफ्तार हैं। 4 बदमाशों की तलाश है।
सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ के दौरान अरविंद कुमार (22) पुत्र चौधरी सिंह निवासी ग्राम सिटकुंडी, पोस्ट- दरियापुर, थाना मोफसिल, जिला मुंगेर को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार किया।
इसके अलावा बलराम कुमार (28) पुत्र बिंदेश्वरी बिंद निवासी ग्राम-पिलदौरी, थाना-सुलतानगंज, जिला-भागलपुर, बिहार और कैलाश बिंद (28) पुत्र पुनीत बिंद निवासी ग्राम-बउअरी, पोस्ट- खेराडोरा, थाना- हवेली सड़कपुर, जिला-मुंगेर, बिहार गिरफ्तार हैं।
मुठभेड़ में तीन बदमाश गिरफ्तार
चार आरोपी फरार हुए
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मिथुन कुमार पुत्र लुसरु बिंद निवासी ग्राम-जानकीडीह, थाना-टेटराहर, जिला- लखीसराय बिहार, सोबिंद कुमार पुत्र रामानंद बिंद निवासी पुरुषोत्तमपुर, चारगांव, थाना-असरगंज, बिहार, सन्नी दयाल पुत्र स्व. नंदलाल बिंद, निवासी अमालिया, थाना-अमरगंज, जिला-मुंगेर बिहार और विपिन कुमार वर्मा फरार हैं।
पुलिस ने चोरी का माल बरामद किया है। अभी इसका आकलन किया जा रहा है कि कुल कितने की ज्वेलरी है।
चोरी की गई नगदी और ज्वेलरी बरामदDCP बोले- बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की
DCP पूर्वी शशांक सिंह ने बताया- चिनहट थाना क्षेत्र के लौलाई गांव के पास पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी एक कार में सवार एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वह खेतों की तरफ भागने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसके दो साथियों को भी दबोच लिया गया। वहीं, दूसरी कार में सवार 4 बदमाश मौके से भाग निकले।
90 मिनट तक बैंक में रहे बदमाश
ये आरोपी शनिवार रात चिनहट के इंडियन ओवरसीज बैंक की दीवार में सेंध मारकर अंदर घुसे थे। करीब 90 मिनट तक बैंक में रहे और 42 लॉकर तोड़ डाले। इनमें रखी करोड़ों की ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। चार बदमाश CCTV में दिखाई दिए थे। पुलिस ने मामले की जांच के लिए 6 टीमों का गठन किया था। घटना के बाद टोल प्लाजा के CCTV भी चेक किए गए।
बैंक में 90 लॉकर हैं। 42 लॉकर टूटे हैं। चोरों ने 1 से 31 तक के लॉकर को टच नहीं किया। 32 से 79 नंबर तक के लॉकर काटे हैं। 30 लॉकर में जेवर रखे थे, जो गायब हैं।
रातभर पुलिस ने 500 CCTV खंगाले