बाराबंकी: जैदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की भोर एक परिवार में रोने चीखने की आवाजाे से गॉव में अफरा तफरी मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब उस मकान के भीतर जाकर देखा तो वहाँ एक युवक फांसी पर झूलता मिला। पुलिस ने उसके शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार जैदपुर थाना क्षेत्र के आमीन पुरवा ग्राम निवासी विनोद रावत (35) पुत्र स्व. राम नरायन का शव उसके घर के भीतर रसोई की छत में लगे बांस के सहारे फांसी पर झूलता मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन पुत्र और पुत्री का पिता था। उसके रिश्तेदाराे कीअगर माने तो कर्ज से परेशान होकर विनोद ने आत्महत्या का रास्ता चुना। उसके पास 12 बिस्वा खेती थी। उसको सरकारी कालोनी मिलने के बाद 90 हजार रूपये का बैंक कर्ज लेकर मकान को आगे बढ़वा कर बनवा लिया था। एक माह पूर्व उसे बैंक से नोटिस मिलने की बात भी रिश्तेदाराे ने बताई। पुलिस का कहना है कि जाँच जारी है, सभी पहेलुओं को जाँचा जा रहा है।

Translate »