संवाददाता निशान्त सिंह

शासन के आदेशों के क्रम में नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह जी के निर्देशानुसार नगर में अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही एवं सरकारी भूमियों/संपत्तियों को कब्जा मुक्त करवाये जाने हेतु लगातार सघन अभियान चलाए जा रहे हैं।
अभी तक करोड़ों रुपयों की विभिन्न सरकारी भूमि/संपत्ति, जो विगत लंबे समय से कब्जे में थीं, उन्हें खाली करवाया जा चुका है और लगातार एक के बाद एक बड़ी कार्यवाहियों को अमल में लाया जा रहा है।
(उसी क्रम में आज जिस क्षेत्र में कार्यवाही हुई है उसका विवरण निम्नवत है)
लखनऊ आज दिनांक27.12.2024 को मण्डलायुक्त लखनऊ मण्डल लखनऊ एवं इन्द्रजीत सिंह, नगर आयुक्त के द्वारा सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराये जाने के अभियान के क्रम में पंकज श्रीवास्तव अपर नगर आयुक्त महोदय के द्वारा गठित टीम द्वारा ग्राम-उत्तरधौना, तहसील व जिला-लखनऊ में सरकारी भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराये जाने हेतु बड़ी कार्यवाही की गयी। उक्त कार्यवाही नगर निगम द्वारा मौके पर जाकर की गयी।
प्रभारी अधिकारी, संपत्ति संजय यादव व तहसीलदार नगर निगम लखनऊ अरविन्द पाण्डेय द्वारा उपलब्ध करायी गयी टीम ने उक्त कार्यवाही की। टीम का नेतृत्व नायब तहसीलदार राजेन्द्र कुमार व रत्नेश कुमार द्वारा किया गया जिसमें नगर निगम लेखपाल श्री आलोक यादव, विनोद वर्मा, आशुतोष व कविता तिवारी तथा थाना-बी0बी0डी0 द्वारा उपलब्ध करायी गयी पुलिस बल व नगर निगम के प्रवर्तन दल के सहयोग से बड़े पैमाने पर अस्थाई अवैध कब्जों से सरकारी भूमि को मौके पर जे0सी0बी0 मशीन की सहायता से अतिक्रमणमुक्त करा दिया गया।
ग्राम-उत्तरधौना, तहसील व जिला-लखनऊ की अतिक्रमणमुक्त भूमि खसरा संख्या-01, 02 व 03 पशुचर व पुरानी परती क्षेत्रफल 0.500 हे0 भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराते समय स्थानीय महिलाओं ने विरोध किया किन्तु शांतिपूर्ण ढंग से कार्यवाही सम्पादित कर दी गयी। उक्त कार्यवाही से कुल 0.500 हे0 बेशकीमती भूमि अवैध कब्जों से मुक्त करायी गयी।

Translate »