(शैलजा न्यूज़)
संवाददाता निशान्त सिंह

लखनऊ: लखनऊ पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट लखनऊ के निर्देशानुसार नागरिकों के खोये हुये मोबाईल फोन बरामद किये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे पुलिस उपायुक्त उत्तरी कार्यालय में उत्तरी जोन थाना क्षेत्रों से मोबाईल

गुमशुदगी के सम्बन्ध मे प्राप्त प्रार्थना पत्रों को सर्विलांस पर लगाकर बरामद किये जाने हेतु पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निर्देशित किया गया था।

उक्त के क्रम मे पुलिस उपायुक्त उत्तरी आर०एन०सिंह व अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी जितेन्द्र कुमार दूबे के पर्वेक्षण में तथा उ.नि. विश्वनाथ प्रताप सिंह क्राइम/सर्विलांस टीम प्रभारी के कुशल निर्देशन में गुमशुदा मोबाईलों की बरामदगी के हेतु सर्विलांस सेल उत्तरी टीम द्वारा अथक परिश्रम एंव मेहनत के फलस्वरूप विभिन्न कम्पनियों के कुल 51 मल्टीमीडिया मोबाईल फोन लखनऊ व अन्य जनपद से बरामद किये गये। जिन्हे अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय द्वारा आज दिनांक 26.11.2024 को उनके वास्तविक मोबाईल धारकों को प्रदान किया गया। अपने खोये हुये मोबाईल फोन को प्राप्त कर नागरिकों द्वारा पुलिस उपायुक्त उत्तरी महोदय व सर्विलांस सेल/क्राइम टीम उत्तरी टीम की प्रशंसा की गयी।

Translate »